Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsTrending News

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र के हेरिटेज विलेज से 20 लाख की चोरी, 300 साल पुराने 200 बर्तन गायब

Kurukshetra : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में जीटी रोड स्थित मसाना गांव में निर्माणाधीन विरासत हेरिटेज विलेज से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां से पीतल, तांबा और कांसे से बने करीब 200 प्राचीन बर्तन चोरी हो गए हैं, जिनकी उम्र 75 से 300 साल के बीच बताई जा रही है। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

गोदाम में सेंध, ट्रंक का ताला टूटा

हेरिटेज विलेज परियोजना से जुड़े कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. महासिंह पूनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वे गोदाम के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पहुंचे तो वहां लगी चादरें उखड़ी हुई थीं। एक ट्रंक का ताला टूटा मिला, जिसमें संग्रहित ऐतिहासिक बर्तन रखे गए थे। जांच करने पर करीब 200 बर्तन गायब पाए गए।

75 से 300 साल पुरानी धरोहर चोरी

चोरी हुए सामान में 150 साल पुराने पीतल के टोकने, 90 साल पुरानी पीतल की प्रेस, 100 साल पुराने बाट, टोकनियां, केतलियां, कांसे के बर्तन और लोटे शामिल हैं। इसके अलावा मुगलकालीन दौर की करीब 300 साल पुरानी सुराहियां, 75 साल पुराने कढ़ाईदार पीतल के गिलास, पीतल की बोतलें और पुराने दीये भी चोरी हुए हैं।

देशभर से जुटाया गया था संग्रह

डॉ. पूनिया के अनुसार यह ऐतिहासिक संग्रह उन्होंने वर्षों की मेहनत से देश के अलग-अलग हिस्सों से इकट्ठा किया था। उनका कहना है कि ये वस्तुएं केवल बर्तन नहीं, बल्कि हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति और इतिहास की पहचान हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया गया था।

पुराने ड्राइवर पर गहराया शक

डॉ. पूनिया ने अपने पूर्व ड्राइवर पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले गोदाम से एक पीतल का बाट गायब हुआ था, जिसके बाद रोहित को नौकरी से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी वह हेरिटेज विलेज के कर्मचारियों से संपर्क कर लोकेशन की जानकारी लेता रहा।

पुलिस जांच में जुटी

थाना सदर थानेसर के SHO ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

8 एकड़ में बन रहा है विरासत हेरिटेज विलेज

विरासत हेरिटेज विलेज करीब 8 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जहां हरियाणवी संस्कृति, ग्रामीण जीवन, लोक कला और पारंपरिक शिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादियां, प्री-वेडिंग शूट और फिल्म शूटिंग भी आयोजित की जाती हैं।

Source:

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका