Kurukshetra News: ऑनलाइन सट्टा गैंग का भंडाफोड़! कुरुक्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना साइबर कुरुक्षेत्र की टीम ने इस मामले में ईशांत उर्फ तन्नु और करण नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग का अवैध कारोबार चला रहे थे। ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से लोगों को आसान कमाई और अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे।
ऐसे करते थे ऑनलाइन ठगी
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले कुछ लोगों को छोटी रकम जीतने देते थे ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। इसके बाद उनसे बड़ी रकम जमा करवाई जाती थी और फिर गेम में हेराफेरी कर हजारों-लाखों रुपये की ठगी की जाती थी।
बिना घोषणा दौड़ा दी शताब्दी! Chandigarh स्टेशन पर बड़ा हादसा, लोको पायलट पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रवर्ती मोहल्ला और चौटाला मोहल्ला थानेसर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा/गेमिंग का अवैध नेटवर्क संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों के घरों पर रेड की।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप,14 मोबाइल फोन,₹71,450 नकद,कई सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
रिपोर्ट : विनोद खूंगर/कुरुक्षेत्र हरियाणा






