Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

वंदे मातरम पर अनिल विज का तीखा प्रहार: बोले– लाखों बलिदानों से जुड़ा है गीत, कांग्रेस ने इसकी पवित्रता से किया खिलवाड़

Haryana Minister Anil Vij on Vande Mataram : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और इसे कहते हुए देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। अनिल विज ने कहा कि “देश की आज़ादी की लड़ाई किसी एक दल की नहीं थी, बल्कि देश की जनता ने आज़ादी हासिल की है और हम भी उसी जनता का हिस्सा हैं।

वंदे मातरम का सम्मान सर्वोपरि

मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम को वह सम्मान कभी नहीं दिया गया, जिसका वह वास्तविक हकदार था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “जिन्ना के कहने पर वंदे मातरम के दो पैरों को काट दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब “आज तक किसी ने गीता, रामायण या कुरान को नहीं काटा, तो वंदे मातरम के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया?”

anil-vij-vande-mataram-statement-haryana-assembly-2025

कांग्रेस पर तीखा हमला

अनिल विज ने कहा कि “हम वंदे मातरम को सैल्यूट करते हैं, प्रणाम करते हैं और पुष्प भेंट करते हैं, लेकिन विपक्ष ने वंदे मातरम को तोड़कर देश को तोड़ने की नींव रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व कुछ वर्गों के दबाव में झुक गया, जिससे वंदे मातरम की पवित्रता को ठेस पहुंची।

विधानसभा में गरमाया राष्ट्रगीत का मुद्दा

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर चली बहस ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। विज ने कहा कि कुछ मुद्दे अपने स्थान पर सही हो सकते हैं, लेकिन उन्हें वंदे मातरम जैसे पवित्र और ऐतिहासिक गीत से जोड़ना गलत है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका