Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsTrending News

Lado Lakshmi Scheme Expanded. हरियाणा में अब 10वी, 12वीं के टॉपर्स की माताओं को भी मिलेंगे 2100 रुपए महीना, ड्राइवरों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानिए नायब कैबिनेट के फैसले

Lado Lakshmi Scheme Expanded. Haryana में नए साल के पहले दिन ही Nayab Saini Cabinet की मीटिंग में अहम फैसले लिए गए। मीटिंग के बाद सीएम ने खुद फैसलों की जानकारी दी। Chief Minister Nayab Singh Saini ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता की और लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। कैबिनेट बैठक में रोहतक के दिवंगत ASI Sandeep Lathar की पत्नी को MDU University में मैथ्स के प्रोफेसर की नौकरी देने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, 2100 रुपये की Lado Lakshmi Scheme का भी विस्तार किया गया।

सीएम ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के रत्तेवाली गांव पंचायत की जमीन को कामधेनु गौ सेवा समिति को गौशाला स्थापित करने के लिए 20 साल की अवधि के लिए पट्टे पर देने को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवर को क्वालीफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया। ड्राइवरों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से रेगुलर माना जाएगा। शुरुआती नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना करके एसीपी,  पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन योजना 1964 का लाभ प्रदान करने जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलना जैसे विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे औऱ यह सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से दिए जाएंगे। वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से या सरकार द्वारा तय की गई किसी अन्य कट ऑफ तारीख से मिलेंगे।

Lado Lakshmi Scheme Expanded

सीएम नायब सैनी ने कहा कि स्वर्गीय एएसआई संदीप कुमार लाठर की पत्नी को कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीटी गणित ग्रुप बी के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार ने बहनों बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया। वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपए का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अब 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं और बहनों को भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन वाली महिलाएं,बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने वाली महिलाओं (180000 तक की वार्षिक आय वाली) के लिए भी पहल की गई। कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था, वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी मिलेगा 2100 रुपये का लाभ दिया जाएगा।

Lado Lakshmi Scheme Expanded

सीएम नायब सैनी ने बताया कि वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन बेटियों के खातों में जा रही हैं, उसमें से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी। प्रदेश में अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, जिसमें में 8 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।

New DGP’s Target. हरियाणा पुलिस में चलते रहेंगे पहले से जारी ऑपरेशन, DGP अजय सिंघल ने बताया अपना लक्ष्य

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका