Haryana News

महेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात, डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज

चंडीगढ़ | 14 जुलाई : हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए महेंद्रगढ़ जिले के गांव डोंगरा अहीर में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि डोंगरा अहीर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज की मांग कर रहे थे। सरकार ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

ग्रामीण बेटियों को मिलेगा घर के पास उच्च शिक्षा का अवसर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कॉलेज शुरू होने के बाद महेंद्रगढ़ और आसपास के गांवों की छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां अपने घर के नजदीक रहकर प्रोफेशनल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान युवतियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर अवसर देगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा मजबूती का आधार

आरती सिंह राव ने कहा कि नया नर्सिंग कॉलेज केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ने से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page