Breaking NewsHaryanaLatest News

हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह और स्वास्थ्य विभागों के ACS बदले, 6 IAS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने मंगलवार को एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय रेल कार्मिक सेवा (IRPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और कार्यभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के आदेशानुसार जारी अधिसूचना में कुल 6 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में गृह, स्वास्थ्य, राजस्व और शहरी निकाय जैसे अहम विभाग शामिल हैं।

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल (IAS:1990) को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया है। इससे पहले वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि वे पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के ACS का कार्यभार पूर्ववत संभालते रहेंगे।

वहीं, डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS:1990), जो अब तक गृह विभाग की कमान संभाल रही थीं, उन्हें अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में वित्तीय आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

अन्य अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

अरुण कुमार (IAS:1995) को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में प्रिंसिपल सेक्रेटरी तथा वित्त एवं आयोजना विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

साकेत कुमार (IAS:2005) को हरियाणा अरबन लोकल बॉडीज विभाग में आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

रामकुमार सिंह (IAS:2012) को हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे पंचकूला मेट्रोपोलिटिन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ का दायित्व भी निभाएंगे।

विनय कुमार (IAS:2016) को नगर निगम पंचकूला का आयुक्त, डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर पंचकूला तथा हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) में OSD की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को नीतिगत कार्यों में तेजी और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका