मेलबर्न शो में हंगामा, Masoom Sharma पर अश्लील इशारे

Masoom Sharma Melbourne Live Show : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिवाली के मौके पर मेलबर्न में आयोजित उनके लाइव शो में उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ दर्शकों ने सिंगर के साथ अश्लील व्यवहार किया। शो में आई इस अशांति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ लाइव शो के दौरान?
दर्शकों की भारी भीड़ के बीच जब Masoom Sharma स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी शो में देर से आने के कारण कुछ युवकों ने मंच के सामने खड़े होकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। इस हरकत से सिंगर का पारा चढ़ गया और उन्होंने गुस्से में हरियाणवी में जवाब दिया- सुन ले ओ हेल्लो, डाट गात (रुक जा), गलत बात नहीं सहेंगे।
इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया, जिससे Masoom Sharma ने परफॉर्मेंस बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। जाते-जाते उन्होंने भी गुस्से में उन युवकों को अश्लील इशारा किया।
वायरल हो रहा वीडियो: क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब Masoom Sharma “बोल तेरे मीठे-मीठे” गाना गा रहे थे, तभी एक युवक (काली शर्ट में) अभद्र इशारे करता दिखा। वहीं आसपास खड़े दूसरे दर्शक उसे शांत रहने के लिए कह रहे थे।
Masoom Sharma ने मंच से ही अपील की -मैंने डेढ़-डेढ़ लाख लोगों के सामने शो किया है। यहां 150 आदमी हैं, प्रोग्राम खराब मत करो। हम तुम्हारे प्यार में आए हैं, प्लीज खराब मत करो।
जब एक युवक बहस पर उतारू हुआ तो सिंगर ने जवाब दिया -हट, भगत सिंह की टीशर्ट पहन रखी है और सबसे ज्यादा बकवास कर रहा है। गलत बात है यार।
Masoom Sharma का विवादित इतिहास
यह पहला मौका नहीं है जब Masoom Sharma का लाइव शो विवादों में रहा हो। इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में भी एक शो के दौरान उन्होंने मंच पर सेल्फी लेने आए युवक का कॉलर पकड़ लिया था और गाली दी थी। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को भी दी गई थी। हालांकि बाद में सिंगर खुद युवक के घर जाकर माफी मांगने पहुंचे थे।






