Breaking NewsChandigarhCrimeHaryanaLatest NewsTrending News

Minister Anil Vij narrowly escaped. हरियाणा पुलिस के कर्मी की कार ने मारी अनिल विज की कार को टक्कर, बाल-बाल बचे मंत्री

Minister Anil Vij narrowly escaped. Haryana के परिवहन और बिजली मंत्री Anil Vij रविवार को बाल-बाल बच गए। एक वाहन ने उनके Security convoy के बीच घुसकर सीधे उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। यह हादसा पड़ाव क्षेत्र में हुआ है। मंत्री अनिल विज के आगे और पीछे सुरक्षा वाहनों का काफिला चल रहा था, लेकिन एक काले रंग की गाड़ी ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे मंत्री की कार को निशाना बनाया। गनीमत रही कि मंत्री अनिल विज को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री अनिल विज के आगे और पीछे सुरक्षा वाहनों का काफिला चल रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे मंत्री की गाड़ी को निशाना बना दिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद काफिले में तैनात पुलिसकर्मी और कमांडो अलर्ट हो गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत उस वाहन को घेर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन चला रहा व्यक्ति हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का कर्मी है।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका