Breaking NewsCrimeHaryanaLatest NewsTrending News

गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी लाखा अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले — “एक और भगोड़ा भारत लाया गया”

हरियाणा STF को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी लखविंद्र उर्फ लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। हरियाणा STF की अंबाला यूनिट ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तेल कारोबारी के घर फायरिंग का आरोपी

लखविंद्र पर 2023 में अंबाला के सेक्टर 9 थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि उसने तेल कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई थी। घटना के बाद वह देश छोड़कर फरार हो गया था।

अमेरिका में FBI ने उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद 25 अक्टूबर 2025 को डिपोर्ट कर भारत भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हरियाणा STF ने उसे हिरासत में ले लिया। अब STF उसे अंबाला कोर्ट में पेश करने जा रही है। यह भी पढ़ें : – Lawrence Bishnoi गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर Lakhvinder Kumar अमेरिका से भारत लाया गया

DGP का बड़ा बयान — “एक और भगोड़ा घसीटकर लाया गया”

हरियाणा DGP ओ.पी. सिंह ने एक्स (Twitter) पर STF की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा- संगठित अपराध के खिलाफ STF की बड़ी सफलता

एक और कायर, भगोड़े और गद्दार को अमेरिका से घसीट लाई हरियाणा पुलिस।
कई राज्यों में रंगदारी और फायरिंग के मामलों में वांछित था।”

कई राज्यों में दर्ज हैं केस

STF के SP विक्रांत भूषण ने बताया कि लखविंद्र के खिलाफ 6 एक्सटॉर्शन के केस दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा दोनों जगह कई मामले लंबित हैं। आरोपी लखविंद्र कैथल के तितरम गांव का रहने वाला है और 2022 से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर अमेरिका में सक्रिय था। उस पर हरियाणा के 5 जिलों में केस दर्ज हैं।

इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

2024 में इंटरपोल ने लखविंद्र के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके। इस नोटिस के बाद अमेरिकी एजेंसी FBI ने उसे गिरफ्तार किया और भारत को सौंप दिया गया

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका