Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Nitish Kumar की शपथ पर बोले मंत्री Anil Vij: बिहार ने NDA पर जताया भरोसा, कांग्रेस की वोट चोरी कहानी फेल

अंबाला, 20 नवंबर — बिहार में Nitish Kumar द्वारा दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूरे देश में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर NDA की राजनीति पर विश्वास की मोहर लगा दी है।

विज ने दावा किया कि चुनाव बाद महागठबंधन की राजनीतिक जमीन खिसक गई है, जिसके चलते उनके दफ्तरों पर ताले लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने झूठ और फरेब की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।

कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों को बताया बेबुनियाद

अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक एक भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा किमुलाना विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के 232 वोट दर्ज पाए गए, जबकि विधायक और सांसद दोनों ही कांग्रेस के जीते हैं। ऐसे में फर्जी वोटों का लाभ किसे मिला?

विज के अनुसार कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाकर हार को छिपाने की कोशिश कर रही है और उसकी SIR रणनीति पूरी तरह फेल साबित हुई है।

महागठबंधन की हार पर कहा—दफ्तर बंद, जनता ने दिया जवाब

बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि नतीजों ने उनकी राजनीति की पोल खोल दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की चुनाव अभियान में मछली पकड़ने की वीडियो ज्यादा चर्चा में रही, और अब उन्हें उसी काम में ध्यान देना चाहिए।

हरियाणा कांग्रेस को बताया ‘कुनबों का संगठन’

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी और पोस्टरों से नेताओं की तस्वीरें गायब होने पर विज ने टिप्पणी की कि कांग्रेस अब एक संगठित पार्टी नहीं रह गई है। विज के अनुसार पार्टी में न तो अनुशासन बचा है और न ही लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास।

पाकिस्तान पर कड़ा रुख—”देश के खिलाफ साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

लाल किले पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा संभावित कार्रवाई की चिंता पर विज ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गलत काम करने वालों को उचित जवाब मिलना ही चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा—देश के खिलाफ ऐसे काम करने या कराने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : –PM मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की, 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर दी बधाई

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका