Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News
LCA तेजस क्रैश: विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर सुलूर पहुँचा

तमिलनाडु, कोयंबटूर। दुबई एयर शो के दौरान हुए LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है। एयरफोर्स के विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया, जहाँ वायुसेना के अफसरों और जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।
दुबई में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी है। तेजस, भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान, प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था






