Breaking NewsNational
Nepal Accident: नेपाल के धाडिंग में बस नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Nepal Accident: नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।






