Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

PM Modi: ‘आज का भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता’ — ऑपरेशन सिंदूर बना राष्ट्र गौरव का प्रतीक

Mann Ki Baat 129th Episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2025 के अंतिम ‘मन की बात’ (129वें एपिसोड) के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए भारत की सैन्य शक्ति, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रभाव का जोरदार संदेश दिया। PM मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—’आज का भारत अपनी सुरक्षा के साथ रत्ती भर भी समझौता नहीं करता।’ उन्होंने इस सैन्य अभियान को राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक और 2025 का सबसे निर्णायक मोड़ बताया।

 

ऑपरेशन सिंदूर: दुश्मन को घर में घुसकर दिया जवाब

PM नरेंद्र मोदी ने बताया कि कैसे इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को एकजुट किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टोलरेंस नीति की पुष्टि की। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoJK में स्थित लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 प्रमुख लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। मई के महीने में चले इस 4 दिवसीय सैन्य संघर्ष (7-10 मई) में पाकिस्तान को इतना भारी नुकसान हुआ कि उनके DGMO को संघर्ष विराम की गुहार लगानी पड़ी।

Mann Ki Baat में युवाओं, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस: अनिल विज

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर राष्ट्रवाद की नई लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दिखी देशभक्ति की तुलना राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उत्साह से की। PM मोदी ने याद दिलाया कि कैसे 7 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में साल भर चलने वाले इस उत्सव का शुभारंभ हुआ था। उन्होंने #VandeMataram150 अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों और देशभक्ति का परिचय दिया।

Mann Ki Baat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर खेल, विज्ञान और आस्था तक—PM मोदी ने गिनाईं 2025 की ऐतिहासिक उपलब्धियां

2025 रहा भारत की वैश्विक धमक का साल

साल के आखिरी संबोधन में PM ने 2025 की उपलब्धियों को समेटते हुए कहा, ‘चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा हो या खेल के मैदान, वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं हों या दुनिया के बड़े वैश्विक मंच, 2025 में भारत ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारत के संकल्प को दोहराया।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका