ChandigarhHaryanaLatest NewsTrending News

Kinnow juice processing plant. हरियाणा में होगी आधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना

Kinnow juice processing plant. Haryana के कृषि एवं Farmers Welfare Minister, Shyam Singh Rana ने कहा कि Chief Minister, Nayab Singh Saini के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (वीटा) मिलकर एक आधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करेंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि यह संयंत्र सिरसा जिले में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत स्थापित किया जाएगा, जिसकी वार्षिक प्रसंस्करण क्षमता लगभग 22,000 मीट्रिक टन होगी। इस प्लांट में किन्नू के साथ-साथ अमरुद, अनार समेत अन्य फलों का भी प्रसंस्करण किया जाएगा, जिन्हें वीटा ब्रांड के तहत पैक और विपणन किया जाएगा।

Kinnow juice processing plant.

श्याम सिंह राणा ने कहा कि तैयार उत्पादों का विपणन “हर -हित” तथा  “वीटा” स्टोर्स के माध्यम से किया जाएगा, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलेगा और बागवानी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना विशेष रूप से किन्नू उत्पादक किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और फलों की बर्बादी को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में “हर -हित” योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष लगभग 200 से 250 स्टोर स्थापित किए जा रहे हैं। भविष्य में इस नेटवर्क का विस्तार करते हुए प्रतिवर्ष 500 से 600 स्टोर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार आधुनिक कृषि अवसंरचना, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और सशक्त विपणन व्यवस्था के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Cyber ​​fraudsters. चीन से मिले निर्देश पर काम कर रहे थे साइबर ठग, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका