Breaking NewsPunjab
PM Modi Visit: 17 जुलाई को Chandigarh-Mohali में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, दोपहर 12 से 3 बजे तक कई सड़कें रहेंगी बंद

PM Modi Chandigarh Visit Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पीजीआई, चंडीगढ़ दौरे को देखते हुए मोहाली पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
पुलिस के अनुसार निर्धारित समय के दौरान निम्नलिखित मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे—
- नाडा रोड/ब्रिज से नया गांव जाने वाला मार्ग
- फॉरेस्ट हिल-करोरन रोड से नया गांव जाने वाला रास्ता
- कांसल रोड और खुड्डा अलीशेर रोड से नया गांव की ओर जाने वाला मार्ग
- पीजीआई और पीईसी यूनिवर्सिटी से नया गांव की ओर जाने वाली सभी सड़कें
इन रास्तों से किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्ट
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रूट भी निर्धारित किए हैं।
- चंडीगढ़ से करोरन या फॉरेस्ट हिल जाने वाले वाहन नाडा रोड और ब्रिज मार्ग का उपयोग करेंगे।
- चंडीगढ़ लेक या पीईसी यूनिवर्सिटी से नया गांव जाने वाले वाहन कैम्बवाला रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- भारी वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक
एडवाइजरी के मुताबिक प्रतिबंधित समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सुरक्षा में कोई चूक न हो।







