Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

बिहार में नई सरकार की तैयारियाँ तेज: NDA विधायक दल की आज बैठक, नीतीश कुमार कल लेंगे CM पद की शपथ

पटना। बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को NDA विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोपहर 3 बजे होगी।

जानकारी के अनुसार, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गुरुवार को गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री

शपथग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम पटना पहुंच जाएंगे।

बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को ही पटना पहुंच चुके हैं।

JDU और BJP विधायक दल की अलग-अलग बैठकें आज

  • JDU विधायक दल की बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में होगी।
  •  इसमें जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
  •  दूसरी ओर BJP विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होगी।
  •  बैठक में सभी 89 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे।

BJP विधायक दल का नेता चुनने के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक हैं। मौर्य और साध्वी निरंजन मंगलवार रात ही पटना पहुंच गए।

नीतीश कुमार ने शपथ समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंच से लेकर वीवीआईपी सीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन, संजय सरावगी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मौजूद रहे।

17वीं बिहार विधानसभा आज होगी भंग

बुधवार को औपचारिक रूप से 17वीं बिहार विधानसभा का विघटन किया जाएगा। सोमवार को राज्य कैबिनेट ने विधानसभा विघटन प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अनुशंसा पत्र सौंप दिया था।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका