Breaking NewsPunjab

Punjab Beadbi Case: बेअदबी मामले में SIT के समन पर बोले सुखबीर बादल, ‘जहां बुलाएंगे, वहां जाऊंगा… अब असली आरोपी पकड़ेंगे’

Punjab Beadbi Case:  साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले और बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी उन्हें जहां भी बुलाएगी, वह वहां पेश होंगे और पूरा सहयोग देंगे।

सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें जांच में शामिल होने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पिछले कई वर्षों में मामले की जांच की दिशा पर सवाल भी उठाए।

‘जहां बुलाएंगे, वहां पहुंच जाऊंगा’

मीडिया से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें 20 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और वह निर्धारित समय पर एसआईटी के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा, “मुझे जहां मर्जी बुला लें, मैं वहां पेश हो जाऊंगा।”

सरकार पर साधा निशाना

सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दस वर्षों में मामले में अभी तक चालान तक पेश नहीं किया गया। उनका कहना था कि वास्तविक आरोपियों तक पहुंचने के बजाय इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि अब आने वाले समय में इस मामले के असली आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

क्या है मामला?

बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड से जुड़े मामले वर्ष 2015 से पंजाब की राजनीति के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहे हैं। बेअदबी की घटनाओं के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान बहिबल कलां में पुलिस फायरिंग हुई थी, जिसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। इसी जांच के तहत एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को 20 जुलाई को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page