Breaking NewsLatest NewsPunjabTrending News

पंजाब बना देश का पहला राज्य: हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत

Punjab CM Health Scheme 2026 : आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पंजाब में मुफ्त और सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा के अपने ऐतिहासिक वादे को पूरा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे वह इलाज सरकारी अस्पताल में हो या महंगे निजी अस्पताल में। इस योजना के लागू होने के बाद पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां बिना किसी आय सीमा और बिना किसी शर्त के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

 

अमीरों के निजी अस्पताल अब गरीबों के लिए भी खुले

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना से वे निजी अस्पताल भी आम लोगों की पहुंच में आ गए हैं, जहां अब तक सिर्फ अमीर लोग ही इलाज करा पाते थे। किसान, मजदूर, रिक्शा चालक और आम नागरिक अब बिना पैसे की चिंता किए देश के बेहतरीन अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। उन्होंने कहा,“अब किसी किसान को अपने बच्चे के इलाज के लिए जमीन गिरवी रखने या गहने बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

65 लाख परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य कार्ड

Punjab CM Health Schemeमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब के 65 लाख परिवारों (करीब 3 करोड़ नागरिक) को इस योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। इस योजना में कोई आय सीमा नहीं,कोई जाति, धर्म या वर्ग की शर्त नहीं,सरकारी कर्मचारी और पेंशनर भी पात्र,हेल्थ कार्ड सुविधा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ऑनलाइन आधार/वोटर कार्ड के जरिए बनवाए जा सकते हैं।

2356 से ज्यादा इलाज पैकेज शामिल

इस योजना में अब 2356 से अधिक इलाज पैकेज शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं- हार्ट और कैंसर का इलाज,किडनी डायलिसिस और ट्रांसप्लांट,न्यूरोलॉजी और स्पाइन सर्जरी,डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल,एक्सीडेंट और इमरजेंसी ट्रीटमेंट,घुटना, कूल्हा और मोतियाबिंद सर्जरी,सरकारी और निजी मिलाकर 850 से अधिक अस्पताल पहले ही इस योजना से जोड़े जा चुके हैं।

मोहल्ला और पिंड क्लीनिक से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले चार सालों में पंजाब में करीब 1000 मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा चुके हैं और आने वाले महीनों में 2500 पिंड क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।इसके साथ ही1100 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती,मुफ्त दवाइयां और टेस्ट,आधुनिक मशीनें और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर

विपक्ष पर तीखा हमला

केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ वादे किए, लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर विपक्ष मानवाधिकारों की दुहाई देता है, जबकि आम लोगों की पीड़ा उन्हें नजर नहीं आती।

मुफ्त स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और बस यात्रा – पंजाब की नई पहचान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अब-मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा,मुफ्त शिक्षा,90% परिवारों को मुफ्त बिजली,महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा देने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका