ChandigarhHaryana

जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन,  26 पदाधिकारी बनाए

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 26 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी बीसी सेल में डॉ राज कुमार दिनोदिया और अशोक सैनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राधे श्याम सैनी, सुनील दुजाना, अशोक जवाहर और अशोक प्रजापति को नियुक्त किया हैं। डॉ. अनंतराम बरवाला बीसी सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव होंगे।

जेजेपी द्वारा राकेश वर्मा, राजेंद्र सैनी, मनोज यादव, बलवीर सैनी और मदन जूस वाला को बीसी सेल में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश सचिव के पद पर कृष्ण भाटी, सुभाष धीमान, शहाबुद्दीन, कर्मबीर कंबोज, सुरेंद्र फौजी और नरेश पंचाल को नियुक्त किया गया हैं। इनके अलावा रोहताश रावत, रामभज जांगड़ा, बंटी पंचाल, ओम प्रकाश पंचाल, विजय जांगड़ा और संदीप जांगड़ा को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं जेजेपी बीसी सेल में अजमेर सैनी प्रदेश कार्यालय सचिव और राजेश माधोपुर प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका