Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

Republic Day Flag Hoisting Ceremony. गणतंत्र दिवस पर माननीयों के ध्वजारोहण का कार्यक्रम जारी, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा ?

Republic Day Flag Hoisting Ceremony. गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे Haryana में चौकसी व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदेश के हर जिले में गणतंत्र दिवस (Republic Day) को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से संपन्न करवाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच सरकार की ओर से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री और विधायकों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों की ओर से किए जाने वाले ध्वजारोहण के कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। इनमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पंचकूला तथा Chief Minister Nayab Singh Saini गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ‘एट होम’ कार्यक्रम लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। राज्य के सभी मंडलों, जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।

लकड़ी की गाड़ी से भीख मांगता था… निकला करोड़पति! इंदौर के ‘मिलियनेयर भिखारी’ की कहानी ने उड़ाए होश

यह सांसद और मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

अम्बाला में सांसद रेखा शर्मा, भिवानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, फतेहाबाद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा, नवगठित जिला हांसी में केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, हिसार में स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, झज्जर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, जींद में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी और कैथल में सांसद नवीन जिंदल ध्वजारोहण करेंगे।

Republic Day Flag Hoisting Ceremony.

करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, महेंद्रगढ़ में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, नूंह में सांसद सुभाष बराला, पलवल में सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, सोनीपत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तथा यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विधायक, अधिकारी और नेता भी करेंगे ध्वजारोहण

इसी प्रकार से जिला अम्बाला के नारायणगढ़ में मंडल आयुक्त, बराड़ा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), लोहारू में बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह, तोशाम में जिला परिषद, चरखी दादरी के चेयरमैन मनदीप डालावास, सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बाढड़ा में स्थानीय विधायक उमेद सिंह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। बड़खल में स्थानीय विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ में स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा, टोहाना में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, रतिया में जिला परिषद, फतेहाबाद की अध्यक्ष सुमन खीचड़, पटौदी में स्थानीय विधायक बिमला चैधरी, बादशाहपुर में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना में स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर, नारनौंद में हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, बरवाला में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ में स्थानीय विधायक राजेश जून, बादली में जिला परिषद झज्जर के अध्यक्ष कप्तान सिंह, बेरी में चरखी दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान, जुलाना में जिला परिषद जींद की अध्यक्ष मनीषा रानी, सफीदों में स्थानीय विधायक रामकुमार गौतम, उचाना कलां में स्थानीय विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और नरवाना में पानीपत शहर के विधायक प्रमोद कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

Republic Day Flag Hoisting Ceremony.

जिला कैथल के गुहला में पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा, कलायत में जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष कर्मबीर कौल, नीलोखेड़ी में स्थानीय विधायक भगवान दास, इंद्री में स्थानीय विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध में स्थानीय विधायक योगेंद्र सिंह राणा, लाडवा में मंडलायुक्त, शाहाबाद में जिला परिषद कुरुक्षेत्र की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, पेहोवा में करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता, महेन्द्रगढ़ में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेन्द्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह, नांगल चैधरी में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश फागना, फिरोजपुर झिरका में जिला परिषद नूह के अध्यक्ष जान मोहम्मद, तावडू में फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी, पुन्हाना में गुरुग्राम की मेयर राज रानी, हथीन में जिला परिषद पलवल की अध्यक्ष रेखा, होडल में स्थानीय विधायक हरेन्द्र सिंह, कालका में स्थानीय विधायक शक्ति रानी शर्मा, इसराना में समालखा के विधायक मनमोहन भडाना और समालखा में राई की विधायक कृष्णा गहलावत ध्वजारोहण करेंगी।

Cybercriminals’ trap. साइबर क्राइम पर बड़ा खुलासा, खुद की बजाए किराए के बैंक एकाउंट में मंगवाते हैं ठगी के पैसे !

बावल में स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली में स्थानीय विधायक अनिल यादव, महम में रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, सांपला में जिला परिषद रोहतक की अध्यक्ष मंजू हुड्डा, कालांवाली में जिला परिषद हिसार के अध्यक्ष सोनू सिहाग, डबवाली में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद में हिसार के मेयर प्रवीन पोपली, गन्नौर में स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा में स्थानीय विधायक पवन खरखौदा, गोहाना में सोनीपत के विधायक निखिल मदान, व्यासपुर में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, छछरौली में यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी और रादौर में जिला परिषद यमुनानगर के अध्यक्ष रमेश चंद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

MLFF Tolling : बदलने जा रहा Toll Tax का नियम, MLFF टोलिंग होगी शुरू !

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका