National

‘लखपति दीदी’ लक्ष्य के लिए 10 करोड़ महिलाओं को वित्तीय योजनाओं से जोड़ने की तैयारी: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली ; केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन की उपलब्धियों, बजट उपयोग और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

‘लखपति दीदी’ लक्ष्य पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लखपति दीदी’ के 6 करोड़ लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष रणनीति बनाने और युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 10 करोड़ महिलाओं (दीदियों) को विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा “आर्थिक सशक्तिकरण के बिना ग्रामीण विकास अधूरा है। हमें हर दीदी को आत्मनिर्भर बनाना है।

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को राज्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि—जिन राज्यों का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं है, उन्हें विशेष मार्गदर्शन दिया जाए। आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य पूर्ति के लिए समयबद्ध रणनीति अपनाई जाए। आगे पढ़ें ….

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

1 2Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका