Speaker’s warning. अवैध कालोनी काटने वालों को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की स्पष्ट चेतावनी ? देखिए वीडियो

Speaker’s warning. Haryana विधानसभा के अध्यक्ष Harvinder Kalyan प्रदेश में खासतौर पर करनाल जिले में कट रही अवैध कालोनियों को लेकर काफी सख्त नजर आए। घरोंडा विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंच के जरिए अवैध कालोनी काटने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए अपना राजनीति में आने का मकसद भी साफ किया। कल्याण ने कहा कि गलत काम से इलाके की बदनामी होती है। वह पिछले 11 साल में घरोंडा विधानसभा के लिए कईं प्रोजेक्ट लेकर आए। इलाके की 50 अवैध कालोनियों को रेगुलर करवाकर करोड़ों रुपए की ग्रांट दिलाकर वहां रह रहे लोगों को नरक से निकालने का काम उन की सरकार ने किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कानून बनाकर 40 साल पुरानी कालोनियों को रेगुलर करने का काम किया। कालोनियों को रेगुलर करने के बाद वहां पर लोगों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जबकि कालोनी काटने वालों का काम था कि वह वहां पर रह रहे लोगों को पक्की सड़क और पीने का पानी देते, क्योंकि यह काम सरकार का नहीं था।
सुनिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने क्या कुछ कहा…?
मनोहर लाल ने लोगों को नरक से निकाला
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानून बदलकर अवैध कालोनियों को रेगुलर कर लोगों को नरक से निकालने का काम किया, जिससे जनता को मूल भूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि इसका यह मतलब कतई नहीं की अवैध कालोनी काटे जाने का हमने लाइसेंस दे दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि इलाके में किसी भी तरह का कोई गलत काम नहीं होने देना है।
MLFF Tolling : बदलने जा रहा Toll Tax का नियम, MLFF टोलिंग होगी शुरू !
सस्ते के चक्कर में फंस जाते हैं लोग
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सस्ते प्लाट का झांसा देकर लोगों को अवैध कालोनियों में फंसा दिया जाता है और कुछ लोग मुनाफा कमा कर निकल जाते है। हरविंद्र कल्याण ने अवैध कालोनियों को पूरी तरह से गलत करार देते हुए शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों से आह्वान किया झांसे में ना आए और गलत काम ना होने दे।
जमीन बेचकर की राजनीति
कल्याण ने कहा कि वह पिछले 11 साल से विधायक है। इस दौरान उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तरक्की के लिए एक भी काम नहीं किया। आज उन्हें इस बात की भी चिंता नहीं है कि उनकी राजनीति कब तक चलेगी। उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य अपनी राजनीति को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि इलाके की तरक्की और लोगों की सेवा करना है। यदि उन्हें पैसा ही कमाना होता तो उनके पास कईं विकल्प थे। कल्याण ने कहा कि उन्होंने तो जमीन बेचकर राजनीति की है, क्योंकि राजनीति पैसा कमाने का जरिया नहीं है।
प्रबुद्ध जनों ने किया जोरदार अभिन्नदन
घरोंडा अग्रवाल भवन में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण का सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों ने जोरदार अभिन्नदन किया और कहा कि घरोंडा की राजनीति में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने एक अलग अंदाज में जन भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिसके चलते आज घरोंडा विकास कार्यों में अग्रणी है।
‘एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए’
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शहर और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए मंथन करना होगा। चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए हर वार्ड में कमेटियां गठित करनी होंगी। सरकार के एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। पिछले 11 सालों में घरोंडा हलके में भी विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं।






