Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

भारत अब वो देश नहीं जो आतंकियों को बख्शेगा : विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हुए कार बम धमाके को लेकर कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी गहराई तक जाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-सी ताकतें सक्रिय हैं। विज ने कहा कि “आज का भारत वह भारत नहीं रहा जो इन ताकतों को बख्श दे। जो भी शक्तियां इस बम धमाके के पीछे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।” इसके अलावा, उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “एनडीए भारी मतों से जीतने जा रही है। विज चंडीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page