Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest News

Operation Trackdown की बड़ी सफलता: हरियाणा पुलिस ने गिरोह के दो इनामी शूटर दबोचे

Operation Trackdown : हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” की बड़ी सफलता सामने आई है। सिरसा की CIA कालांवाली टीम ने कुख्यात अपराधी गिरोह से जुड़े दो इनामी शूटरों—गोकुल और अनिल उर्फ गोरू—को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों अपराधियों पर 20-20 हजार रुपये इनाम घोषित था।

 225 आरोपी एक ही दिन में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने 22 नवंबर को राज्यभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए 40 कुख्यात अपराधी,225 कुल आरोपी गिरफ्तार किए।अब तक ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 1,479 हार्डकोर व वांछित अपराधी, 3,352 अन्य आरोपी, कुल 4,831 अपराधी पकड़े जा चुके हैं। यह अभियान संगठित अपराध पर पुलिस के निर्णायक वार को दर्शाता है।Operation Trackdown

CIA कालांवाली की बड़ी कार्रवाई: दो इनामी शूटर गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों अपराधियों ने गुरुग्राम और करनाल में हुई कई हाई-प्रोफाइल फायरिंग वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की।दोनों शूटर इन वारदातों में थे शामिल गायक फाज़िलपुरिया के घर पर फायरिंग (जुलाई 2025), गुरुग्राम के M&R Builder ऑफिस पर फायरिंग (सितंबर 2025) करनाल के अल्फा सिटी स्थित सागा म्यूजिक कंपनी ऑफिस पर फायरिंग (अक्टूबर 2025) दोनों पर BNS 111 और आर्म्स एक्ट 25(6) के तहत केस दर्ज कर आगे पूछताछ जारी है।Operation Trackdown

हिसार: महिला नर्स से छीना-झपटी का केस सुलझा

हिसार अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी चिराग उर्फ शेरा को काबू किया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूटी गई रकम बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से 5 गंभीर केस दर्ज, इससे पहले साथी आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया गया था।Operation Trackdown

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page