Haryana NewsLatest News

Haryana : लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात! CM नायब सैनी की विकास की सबसे बड़ी घोषणाएँ

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने संत शिरोमणि सेन भगत महाराज के नाम से किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम रखने की घोषणा की। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाडवा को 50 बिस्तरों वाले सब डिविजनल अस्पताल – कम – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करवाने तथा रामशरण माजरा (बाबैन) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने खेत-खलिहान योजना के तहत खेतों के 25 किलोमीटर तक के रास्तों को पक्का करवाने की घोषणा की। इसके अलावा, 5 करोड़ की लागत से गांवों की फिरनियों को पक्का करवाये जाने तथा हलके के गावों में विकास कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, भूमि उपलब्ध होने पर लाडवा में एचएसवीपी का एक सेक्टर विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : – Ambala : विवाहिता को धमकाने पर महेशनगर थाना स्टाफ को अनिल विज ने लगाई कड़ी फटकार

गांवों में की जाएगी सीवरेज व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबैन और राम शरण माजरा गांव को मिलाकर तथा उमरी तथा डेरू माजरा गांव को मिलाकर महाग्राम योजना के तहत सीवरेज व्यवस्था तथा एसटीपी का निर्माण करवाया जायेगा। साथ ही, 38 गांवों में मौजूदा पुरानी / खराब एसी/पीवीसी पाइप लाइन को डीआई पाइप लाइन से बदलवाया जायेगा। लगभग 22.47 करोड़ रुपये की लागत से पिपली, बीर पिपली और आस-पास की रिहायशी कॉलोनियों में सीवरेज डलवाया जायेगा। यह भी पढ़ें : – हरियाणा की जेलों में कैदियों को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, ITI कोर्स और स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण की होगी शुरुआत

सड़कों का होगा स्पेशल रिपेयर कार्य

विधानसभा क्षेत्र की मार्केटिंग बोर्ड की 81.71 किलोमीटर की 48 सड़कें, जो डीएलपी अवधि में हैं, आवश्यकता अनुसार संबंधित एजेंसी द्वारा रख-रखाव करवाया जाएगा। 34.73 किलोमीटर की 20 सड़कों की स्पेशल रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा। वहीं, 6.36 किलोमीटर की 4 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हिसार में संत शिरोमणि सेन महाराज छात्रावास के लिए संस्था द्वारा आवेदन करने पर नियमानुसार प्लॉट आवंटित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page