Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana : हरियाणा का लिंगानुपात 914 पहुंचा, दो अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश

Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से इस वर्ष राज्य का लिंगानुपात 914 तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 905 था। इस सुधार के लिए राज्य टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने सभी जिलों के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए।

दो अधिकारियों को निलंबित किया गया

सुधीर राजपाल ने हरियाणा लिंगानुपात में सुधार न करने वाले दो स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। ये अधिकारी हैं:

  • सिरसा जिला, पीएचसी जट्टांवाली के मेडिकल ऑफिसर

  • सोनीपत जिला, हलालपुर के एसएमओ

चार जिलों में विशेष कार्रवाई

कम लिंगानुपात वाले चरखी दादरी, सिरसा, पलवल और यमुनानगर जिलों में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे हरियाणा सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात बढ़ाने और अवैध गर्भपात की रिवर्स-ट्रैकिंग सुनिश्चित करें।

नवजात पंजीकरण और निगरानी

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने शहरी गरीब बस्तियों में नवजात बच्चों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने और लिंगानुपात सुधार में तेजी लाने के लिए नगर निकायों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। बैठक में लिंग जांच और अवैध गर्भपात रोकथाम पर भी कड़ी कार्रवाई और निगरानी के निर्देश दिए गए।

PNDT मामलों के लिए MIS पोर्टल

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को PNDT से संबंधित अदालती मामलों के विवरण हेतु MIS पोर्टल विकसित करने का आदेश दिया गया। साथ ही, कम सजा दर (Conviction Rate) को देखते हुए कुछ वकीलों को राज्य मुख्यालय पर नियुक्त/संलग्न करने की योजना बनाई गई।

सभी क्लीनिक और अस्पतालों की लाइन-लिस्ट

सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए कि बीएएमएस/जीएएमएस/बीएचएमएस चिकित्सकों द्वारा संचालित सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की लाइन-लिस्ट रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. मुक्ता कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page