Breaking NewsChandigarhLatest NewsTrending News

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हरियाणा CM नायब सैनी से की अहम मुलाकात

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीएम आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 तारीख को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।

मुलाकात के बाद सिरसा का बड़ा बयान

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई तीखे और विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब से अलग ही लगाव है। एक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री जी 2 तारीख को पंजाब आ रहे हैं यह दौरा पंजाब के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा “कांग्रेस लोगों को मारने की राजनीति करती है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है। लोगों को घरों से बाहर निकालकर मारा जा रहा है।”

उन्होंने पंजाब की मौजूदा स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि राज्य में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

केजरीवाल पर बड़ा आरोप

सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला करते हुए कहा “पंजाब को हर पैकेज मिलना चाहिए, लेकिन जब तक केजरीवाल है, तब तक पंजाब को कुछ नहीं मिलेगा। केजरीवाल सारा पैसा खाने का काम करेगा।”

इस बयान के बाद पंजाब और दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

राजनीतिक मायने और बढ़ती हलचल

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले यह मुलाकात और बयान राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति और ज्यादा गर्माने वाली है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका