Latest NewsPunjabTop Stories

CM भगवंत मान ने RTO ऑफिस को जड़ा ताला! अब 1076 पर कॉल कर बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग की 56 सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन (Faceless) कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को RTO ऑफिस में प्रतीकात्मक ताला लगाकर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की।

सीएम भगवंत मान ने ताले की चाबी कूड़ेदान में फेंकते हुए कहा —अब पंजाब में रिश्वतखोरी खत्म! लोग अब बिना दलाल और बिना ऑफिस जाए घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

अब 1076 पर कॉल कर बनवाएं लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य डॉक्युमेंट्स

पंजाब सरकार की नई Faceless Transport Services के तहत नागरिक अब सिर्फ एक कॉल से सभी सेवाएं ले सकेंगे।
अब 1076 पर कॉल कर आप घर बैठे —

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • लर्निंग लाइसेंस

  • वाहन रजिस्ट्रेशन

  • परमिट

  • ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप

  • फिटनेस सर्टिफिकेट

  • टैक्स और एनओसी से जुड़ी सेवाएं

जैसी 56 ट्रांसपोर्ट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

केजरीवाल बोले — “अब दलाली खत्म, घर बैठे बनेगा लाइसेंस”

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा —पंजाब में ट्रांसपोर्ट विभाग में जो दलाली और रिश्वतखोरी का जाल फैला हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। अब कोई भी नागरिक 1076 पर कॉल करके घर बैठे अपना लाइसेंस बनवा सकेगा। यह पारदर्शी शासन की दिशा में बड़ा कदम है। यह भी पढ़ें : – DGP ओपी सिंह की गैंगस्टरों को खुली चुनौती: हिम्मत है तो सामने आओ!

CM भगवंत मान बोले — “आज से रिश्वतखोरी बंद!”

सीएम भगवंत मान ने कहा —आज RTO ऑफिस को ताला लगा दिया गया है। यहां जो दलाली और भ्रष्टाचार चलता था, अब वो खत्म।
पंजाब में अब रिश्वतखोरी का ताला बंद हो गया है। हमने जो कहा था — Zero Tolerance Against Corruption — उसे अब जमीन पर उतार दिया है। उन्होंने कहा कि अब किसी को किसी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं, सभी सेवाएं घर बैठे कॉल या ऑनलाइन आवेदन से उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें : – Sonu Nigam ने LIVE कॉन्सर्ट के बीच क्या कहा कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा? वीडियो यहाँ देखें!

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page