Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Himachal Bus Accident : पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद का ऐलान

Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।सिरमौर बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

जेपी नड्डा ने राहत कार्यों पर रखी नजर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा कि सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए बस हादसे की खबर बेहद दुखद है।

Himachal Bus Accident

जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता घायलों की मदद में जुटे हुए हैं।

जयराम ठाकुर ने जताई संवेदना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है और इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से वे व्यथित हैं।

कैसे हुआ हादसा?

यह दर्दनाक हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस कुपवी से शिमला जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक करीब 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : – Himachal के सिरमौर में भीषण बस हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी प्राइवेट बस, 8 की मौत

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page