Breaking NewsEntertainment

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर ‘मन्नत’ के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन का उत्साह उनके प्रशंसकों के बीच देखने लायक है। सोमवार सुबह से ही मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। कोई हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचा है तो कोई अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दूर-दराज के शहरों से मुंबई आया है।

मन्नत के बाहर मौजूद एक प्रशंसक ने बताया कि वह कोलकाता से शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए मुंबई पहुंचा है। उसने कहा, “हम उन्हें देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए इतनी दूर कोलकाता से आए हैं। हम कल शाम से ही यहां हैं, लेकिन वे अभी तक बाहर नहीं आए हैं।”

मन्नत के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फैंस की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शाहरुख खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस के जवान तैनात हैं और आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। प्रशंसक लगातार अभिनेता के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

इस बार जन्मदिन पर खास है ‘किंग’ का उत्साह

शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा तेज है। फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया है, जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। जन्मदिन के जश्न के बीच मुंबई के सी लिंक पर भी अभिनेता के लिए खास रोशनी और ट्रिब्यूट देखने को मिला।

शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों की शुभकामनाओं के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया और उन्हें अपना प्यार भेजा।

हर साल की तरह इस बार भी फैंस के लिए शाहरुख खान का जन्मदिन किसी उत्सव से कम नहीं है। हालांकि, प्रशंसकों की उम्मीदों के बीच अभिनेता की ओर से मन्नत के बाहर आने को लेकर इंतजार बना हुआ है।

Author

  • Amar Singh

    अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page