Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana News : गुरुग्राम को मिलेगा मेगा डेवलपमेंट बूस्ट! राव नरबीर ने किए करोड़ों के कामों का शुभारंभ

Haryana News : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि आमजन को हर सेवा समय पर, पारदर्शिता के साथ और सर्वाेत्तम गुणवत्ता में उपलब्ध हो।

राव नरबीर सिंह ने गत देर सांय गांव हाजीपुर (पातली) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम की विकास आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से तेजी से योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि गांवों को भी शहरों जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने गांव में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें एचएसआईआईडीसी की ओर से 72 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले आधुनिक पार्क का निर्माण, पंचायत विभाग द्वारा 4.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीएचसी का शिलान्यास और एमजीजीबीवाई कॉलोनी के विकास के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है। इसके अतिरिक्त गांव के खेतों तक पहुंचने वाले पक्के रास्तों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page