Breaking NewsLatest NewsPunjabTop Stories

पंजाब में 112 दवाओं की बिक्री पर रोक!CDSCO की रिपोर्ट में दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरीं

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन दवाओं को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जांच के बाद “घटिया गुणवत्ता वाली” (Substandard) घोषित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिस्ट में शामिल किसी भी दवा का मरीजों पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अगर ये दवाएं किसी मेडिकल स्टोर या फार्मेसी में बिकती पाई जाती हैं, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा —मरीजों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन दवाओं के मानक ठीक नहीं हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बाजार में नहीं रहने दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के अधिकारियों को सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं ताकि इन दवाओं की बिक्री को रोका जा सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page