Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Mann Ki Baat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर खेल, विज्ञान और आस्था तक—PM मोदी ने गिनाईं 2025 की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में साल 2025 की प्रमुख उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि यह वर्ष भारत के लिए गर्व, आत्मविश्वास और एकजुटता का प्रतीक रहा। राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि पूरे साल की यादें मन में घूम रही हैं और 2025 ने ऐसे कई पल दिए हैं, जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष भारत ने सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष, संस्कृति और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक

PM मोदी ने देश की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि “2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’(Operation Sindoor) हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बना। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।” उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम, समर्पण और एकजुटता की तस्वीरें सामने आईं, जिसने पूरे देश को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।

 

‘वंदे मातरम 150’ अभियान में जनता की भागीदारी

PM मोदी ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मैंने ‘हैशटैग वंदे मातरम 150’ ( #VandeMatram150) के साथ अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया था। देशवासियों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया।” PM मोदी ने इसे राष्ट्रप्रेम और नागरिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

खेलों में भारत का यादगार साल

PM मोदी ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी यादगार साल रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियन्स ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने ‘ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप’(Blind T20 World Cup) जीतकर इतिहास रच दिया। एशिया कप (Asia Cup) में भी तिरंगा शान से लहराया। पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर यह साबित किया कि कोई बाधा हौसलों को नहीं रोक सकती है।

 

विज्ञान और अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों को भी याद करते हुए कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई। PM मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सेंटर तक पहुंचे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने। भारत में चीतों की संख्या भी 30 से ज्यादा हो चुकी है।

आस्था, संस्कृति और विरासत का वर्ष

आस्था, संस्कृति और भारत की विरासत की बात करते हुए PM मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया। साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया। लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो और भारत की मिट्टी की सुगंध हो।

2026 के लिए आत्मविश्वास और नए संकल्प

अपने संबोधन के अंत में PM मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब 2026 में नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ देश आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page