Latest NewsTech

Flipkart Republic Day Sale 2026: लेटेस्ट iPhone 17 सिर्फ ₹74,990 में – जानिए पूरी डील, फीचर्स और ऑफर्स

Flipkart ने Republic Day Sale 2026 को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। फिल्पकार्ट पर यह सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है। हालांकि, Early Bird Deals पर यह सेल पहले से ही लाइव हो चुकी हैं, जिनमें Apple का लेटेस्ट iPhone 17 की कीमत में भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

अगर आप भी 2026 में नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए शानदार साबित हो सकती है।

Flipkart पर iPhone 17 की कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 की कीमत करीबन ₹74,990 बताई जा रही है। यह कीमत कई ऑफर्स को मिलाकर तय की गई है। इस कीमत में शामिल ऑफर्स डायरेक्ट प्राइस कट, स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, चुनिंदा बैंक कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी शामिल हैं। बता दें यह डील iPhone 17 के 256GB के लिए है, जिसकी लॉन्च कीमत ₹82,900 रखी गई थी। यानि ₹82,900 पर करीब ₹8,000 तक की बचत।

iPhone 17 के  5 आकर्षक कलर ऑप्शन

Flipkart Republic Day Sale 2026 iPhone 17

Apple ने iPhone 17 को इस बार कुछ नए और प्रीमियम रंगों में पेश किया है। Flipkart पर यह फोन इन 5 आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:

  • Lavender
  • Mist Blue
  • Sage Green
  • White
  • Black

डिस्प्ले और डिज़ाइन में इस बार बड़ा अपग्रेड

iPhone 17 में Apple ने इस बार डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी पर खास फोकस किया है।

iPhone 17 के डिस्प्ले फीचर्स:
  • 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
  • 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट
  • 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
  •  Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन
  •  IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस

अगर तुलना की जाए तो, iPhone 16 में 6.1-इंच डिस्प्ले और सिर्फ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता था। ऐसे में iPhone 17 का डिस्प्ले एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : – Republic Day Sale 2026: Amazon vs Flipkart की जंग, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर मिल रही है सबसे ज्यादा छूट?

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया Apple A19 चिपसेट

Apple के लेटेस्ट और पावरफुल iPhone 17 में  A19 चिपसेट दिया गया है , जो परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 को काफी बेहतर बनाता है।

जानिए A19 चिप की खासियत:

16-कोर Neural Engine पिछली जनरेशन के मुकाबले लगभग 40% बेहतर CPU परफॉर्मेंस और साथ में  AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार ऑप्टिमाइजेशन जो चिपसेट गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और आने वाले AI-बेस्ड फीचर्स के लिए iPhone 17 को काफी फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

कैमरा फीचर्स:  iPhone 17 से प्रो-लेवल फोटोग्राफी

Apple ने iPhone 17 का कैमरा सेटअप खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है।

रियर कैमरा सेटअप:
  •  48MP प्राइमरी कैमरा
  •  48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
 फ्रंट कैमरा:

18MP सेंटर स्टेज कैमरा (Pro मॉडल जैसा) Apple ने इस बार कैमरा सॉफ्टवेयर को भी अपग्रेड किया है, जिससे कम रौशनी में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है।

 

Flipkart Republic Day Sale 2026: बैंक ऑफर्स और सेल डिटेल्स

Republic Day Sale शुरू: 17 जनवरी 2026

  •  Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस
  • HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
  • आसान No-Cost EMI ऑप्शन पर भी उपलब्ध

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page