Breaking NewsLatest NewsNational

बड़ी खबर… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों के नाम बड़ा संदेश सामने आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल के सेल्फी कैमरे से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पेपर लीक पर कल केंद्र सरकार कठोर कानून लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों के लिए एक सशक्त कार्य-दल का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए भारत सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे आज जेलों में सड़ रहे हैं।”

पीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

अब सबकी नजर कल आने वाले नए सख्त कानून पर टिकी हुई है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page