ChandigarhHaryana NewsTop Stories

हरियाणा में बुजुर्गों को सरकार का दीपावली गिफ्ट, पेंशन राशि में हुई बढ़ोतरी, जानिए असली सच्चाई

Haryana News : त्योहारी सीजन में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को दीपावली से पहले ही गिफ्ट दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में बुढ़ापा पेंशन राशि को 3 हजार रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपए प्रति माह किया गया है, जबकि सरकार की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हरियाणा सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भी चर्चा की गई।

3500 रुपए महीना की गई पेंशन !

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा देते हुए बुढ़ापा पेंशन में 500 की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। खबरों में दावा किया गया कि रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। अब पेंशन की राशि 3 हजार से बढ़ाकर 3,500 रुपए प्रति माह कर दी गई है, जो 1 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। असल में सरकार की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2024 को सरकार ने पेंशन में 250 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 2,750 रुपए  से 3,000 रुपए किया था।

 

सोनीपत रैली की तैयारियां पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में आगामी 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के ज़रिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की गई।

 

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका