Breaking NewsHaryana News

हरियाणा में प्रॉपर्टी आई.डी. में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, सरकार और विजिलेंस की पैनी नजर

चंडीगढ़। हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी एजेंसियों से जुड़े लोगों की अब खैर नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित अनियमितताओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अवैध तरीके से प्रॉपर्टी आईडी तैयार करने, गलत दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों का रिकॉर्ड बदलने और नियमों को ताक पर रखकर आईडी जारी करने वालों पर सरकार और विजिलेंस की पैनी नजर है। प्रदेश के रोहतक सहित कई नगर निगमों में प्रॉपर्टी आईडी की गड़बडिय़ों को लेकर सरकार के पास शिकायत पहुंची है। शिकायत में प्रॉपर्टी आईडी तैयार करने की प्रक्रिया और उसमें कथित तौर पर हुई अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस शिकायत के बाद संबंधित मामले की जांच और तथ्यों की पड़ताल किए जाने की संभावना है। बता दें कि प्रापर्टी आई.डी. के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कई कर्मचारियों को विजिलेंस टीम रंगे हाथों गिरफ्तार कर चुकी है।

दरअसल, प्रदेश में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर पिछले काफी समय से विवाद सामने आते रहे हैं। कहीं गलत तरीके से संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज करने तो कहीं मालिकाना हक और संपत्ति के विवरण में बदलाव को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। कुछ मामलों में लोगों को अपनी सही प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और रिकॉर्ड दुरुस्त करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, कथित तौर पर गलत तरीके से आईडी तैयार करवाने और रिकॉर्ड में बदलाव कराने के मामले भी सरकार के संज्ञान में आते रहे हैं।

सरकार की नजर में अब पूरा सिस्टम

सरकार का फोकस अब प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर है। खासकर उन मामलों को गंभीरता से देखा जा रहा है, जिनमें नियमों के विपरीत संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार करने या उनमें बदलाव करने की शिकायतें मिलती हैं। विजिलेंस की निगरानी का मकसद ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय करना और सरकारी व्यवस्था में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा कसना है।

शिकायतों से खुल सकते हैं कई राज

रोहतक सहित कई अन्य निकायों से सरकार के पास पहुंची शिकायत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी अनियमितताओं का मामला सीधे सरकारी रिकॉर्ड और संपत्ति के अधिकारों से जुड़ा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार लोगों की भूमिका किस हद तक पाई जाती है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page