Breaking NewsHaryana NewsLatest News

अंबाला में बस क्यू शेल्टर का विज ने किया उद्घाटन: अब नहीं करना पड़ेगा धूल-मिट्टी में इंतजार, बसों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

अंबाला छावनी, 29 नवंबर: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी सिविल अस्पताल के पास बनाए गए नए मॉडर्न बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सड़क किनारे धूल-मिट्टी में खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए बस क्यू शेल्टरों में बैठने की सुविधा, पंखे, बिजली, रोशनी, टाइम-टेबल डिस्प्ले सहित यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अंबाला छावनी में बनेंगे कुल 23 बस क्यू शेल्टर—5 तैयार

परिवहन विभाग के अनुसार, अंबाला छावनी में कुल 23 बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इनमें से 5 क्यू शेल्टर का निर्माण पूरा हो चुका है: जहाँ बस क्यू शेल्टर बन चुके—कैपिटल चौक,सिविल अस्पताल चौक,सुभाष पार्क,बब्याल,बोह

जहाँ जल्द बनेंगे क्यू शेल्टर—

चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कॉलोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कॉलेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड़ और दलीपगढ़।

बसों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम—फोन पर दिखेगी बस की लोकेशन

अनिल विज ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में GPS-आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
इसके जरिए यात्रियों को यह जानकारी मिलेगी कि:कौन सी बस कहाँ है ? बस कितने समय में पहुंचेगी ,बस रूट क्या है ? इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है, जिससे लाइव बस लोकेशन सीधे फोन पर देखी जा सकेगी।

25 साल बाद फिर शुरू हुई लोकल बस सेवा: 25 बसें दौड़ रहीं, 15 इलेक्ट्रिक

विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 25 साल तक लोकल बस सेवा बंद रही थी। अब दोबारा लोकल सेवा शुरू करते हुए:15 इलेक्ट्रिक बसें,10 डीज़ल/मिनी बसें, रूट पर चलाई जा रही हैं। अब सभी बसें निर्धारित बस क्यू शेल्टरों पर ही रुकेंगी, जिससे ट्रैफिक और यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page