Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

Rashtr khabar पर आज की बड़ी खबरें | बिहार में NDA सीट शेयरिंग, IPS Y पूरन कुमार आत्महत्या केस और बिहार मोहब्बत की धरती

नमस्कार, देश-दुनिया की सबसे ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए पढ़िए rashtrkhabar पर आज की बड़ी खबरें। आज के प्रमुख इवेंट्स और राजनीतिक, सामाजिक, कानूनी मुद्दों पर पूरी जानकारी।

आज के प्रमुख इवेंट्स:

  • NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस:
    आज शाम 4 बजे पटना में NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें BJP के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, JDU से संजय कुमार झा, HAM से जीतन राम मांझी, LJP (R) से चिराग पासवान और RLM से उपेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी से छात्रों की बातचीत:
    त्रिपुरा के 3 स्कूलों के 9 छात्र ‘विकसित भारत निर्माण 2025’ योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बातचीत करेंगे। यह योजना शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई है।

  • गाजा पीस समिट में भारत का प्रतिनिधित्व:
    विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मिस्र के शार्म-अल-शेख में होने वाली गाजा पीस समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन मिस्र और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें:

1. IAS Y पूरन कुमार आत्महत्या मामला: SIT ने शुरू की जांच

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी य पूरन कुमार की संदिग्ध आत्महत्या मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने रोहतक पहुंचकर संबंधित दस्तावेज़ों की मांग की है और हरियाणा सरकार को औपचारिक पत्र भेजा गया है। मामला अब और भी गंभीर हो गया है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद तय हुआ कि BJP और JDU दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। HAM, LJP (R) और RLM भी गठबंधन का हिस्सा हैं। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. IPS य पूरन कुमार न्याय महापंचायत में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा

चंडीगढ़ में य पूरन कुमार के लिए आयोजित न्याय महापंचायत के दौरान पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के वाल्मीकि जी को लेकर विवादित बयान से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सैनी ने कहा कि वाल्मीकि ब्राह्मण थे, न कि दलित, जिससे भारी विरोध हुआ। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. ADGP Suicide Case: महापंचायत ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

न्याय संघर्ष मोर्चा ने हरियाणा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मांग की गई है कि हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाया जाए और हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराई जाए। महापंचायत में 31 सदस्यीय संघर्ष समिति भी गठित की गई है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. बिहार चुनाव 2025: पप्पू यादव का योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और NDA के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ के बिहार चुनाव प्रचार में उतरने पर पप्पू यादव ने कहा, “बिहार नफरत की धरती नहीं, बल्कि मोहब्बत की धरती है। बिहार जेपी, लोहिया और गांधी की धरती है, जहाँ नफरत की कोई जगह नहीं।” खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rashtrkhabar के साथ जुड़े रहें

देश-दुनिया की सबसे ताजा, सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए Rashtrkhabar.com पर बने रहें।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका