Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

बिहार चुनाव 2025: पप्पू यादव का तीखा हमला – “बिहार नफरत नहीं, मोहब्बत की धरती है”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान देते हुए धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति पर तीखा हमला बोला है।

पप्पू यादव बोले – “योगी हमारे भाई हैं, लेकिन बिहार नफरत की राजनीति नहीं करता”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एनडीए के स्टार प्रचारक के तौर पर बिहार चुनाव प्रचार में उतरने पर पप्पू यादव ने कहा- सब आएं, हम सम्मान करते हैं। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं, हमारे भाई हैं। लेकिन बिहार जेपी, लोहिया और गांधी की धरती है। यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार मोहब्बत के रास्ते पर चलता है।”

“बिहार बौद्धिक और आध्यात्मिक परिवर्तन की जन्मभूमि है”

पप्पू यादव ने बिहार की वैचारिक विरासत को याद दिलाते हुए कहा- बिहार दुनिया के बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रांति की भूमि है। जिन लोगों ने जाति और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश की, उन्होंने बिहार की संस्कृति को दूषित किया है।

वो पहले भी आ चुके हैं, डीएनए की बात कर चुके हैं…”

योगी आदित्यनाथ के पुराने बयानों पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा वो पहले भी बिहार आ चुके हैं, जब बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाए गए थे। लेकिन बिहार के लोग जागरूक हैं, और ऐसी राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे

“नीतीश के बिना बीजेपी का बिहार में कोई मतलब नहीं है”

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी के गठबंधन पर भी टिप्पणी की नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी का कोई मतलब नहीं है। यह सच्चाई है कि बीजेपी को यहां अकेले जमीन नहीं मिलती, इसलिए बाहर से चेहरे लाने पड़ते हैं

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page