Latest NewsSpiritualTrending News

Aaj ka Rashifal 04 नवंबर 2025: मीन राशि के लिए शुभ दिन, सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान

Aaj ka Rashifal 04 नवंबर 2025: मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह स्थिति 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालेगी। कुछ राशियों के लिए यह दिन नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। खर्च अधिक रहेगा लेकिन दोपहर के बाद भाग्य साथ देगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।


वृषभ राशि (Taurus)

आज आपके लिए लाभ का दिन रहेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं और नए संबंध भविष्य में मददगार साबित होंगे। हालांकि इमोशनल होकर निर्णय न लें। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है।


मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थी और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रहेगा।


कर्क राशि (Cancer)

आज धार्मिक कार्यों और यात्रा के योग हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत सफल होगी। दोपहर के बाद पारिवारिक सुख और माता से लाभ की संभावना है।


सिंह राशि (Leo)

आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। संतान की चिंता हो सकती है। भाग्य का साथ मिला-जुला रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।


कन्या राशि (Virgo)

सुबह का समय आनंदपूर्ण रहेगा लेकिन दोपहर के बाद स्वास्थ्य पर असर दिख सकता है। पार्टनरशिप में मतभेद संभव हैं। खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें।


तुला राशि (Libra)

आज आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। दोपहर के बाद मनोरंजन और यात्रा का योग है। पुराने तनाव खत्म होंगे।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी।


धनु राशि (Sagittarius)

परिवार में शांति बनाए रखें और बहस से बचें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। दोपहर के बाद रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।


मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन निर्णय लेने के लिए अच्छा है। छोटी यात्रा के योग हैं। भाइयों से संबंध मजबूत होंगे। हालांकि दोपहर के बाद थकान और मानसिक अशांति संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।


कुंभ राशि (Aquarius)

आज वाणी और क्रोध पर संयम रखें। खान-पान में नियंत्रण आवश्यक है। दोपहर के बाद कामों में स्थिरता आएगी और क्रिएटिव सोच से कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।


मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है। धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। काम में सफलता और परिवार में खुशहाली रहेगी। दोपहर के बाद क्रोध पर नियंत्रण रखें।


आज का शुभ उपाय:

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें — इससे मानसिक शांति और सफलता प्राप्त होगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका