Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTrending News

Anmol Bishnoi : अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, NIA ने किया गिरफ्तार

Anmol Bishnoi :  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लाया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद NIA ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया। अनमोल सिद्धू मूसेवाला की हत्या और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के मामले में वांछित था।

200 भारतीयों के साथ आया विमान, एयरपोर्ट से ही गिरफ्तारी

अनमोल बिश्नोई समेत करीब 200 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान मंगलवार रात दिल्ली पहुंचा। जैसे ही विमान उतरा, NIA की टीम ने अनमोल को अपनी कस्टडी में ले लिया।
गैंग के सरगना लॉरेंस बिश्नोई का खास सहयोगी होने के कारण अनमोल लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी केस में मुख्य आरोपी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के जेल में होने के दौरान अनमोल अमेरिका से ही गैंग के संचालन, हत्या की प्लानिंग और वसूली की वारदातों को निर्देश देता था।
अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

NIA ने अनमोल को अपने दिल्ली मुख्यालय ले जाकर प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी आज उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच पहले से जारी है और अब सीधा सामना कराए जाने से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

अमेरिका ने अवैध एंट्री पर की थी गिरफ्तारी

पिछले साल नवंबर में अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों ने अवैध रूप से एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए दी थी, जिसमें बताया गया था कि अनमोल को देश से निकाल दिया गया है।

अनमोल की भारत वापसी को भारतीय एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में मास्टरमाइंड माना जाता है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका