Breaking NewsLatest NewsNationalTrending News

UAE Lottery Jackpot Winner Anil Kumar: 1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, भारतीय युवक रातोंरात बना अरबपति

UAE Lottery Jackpot Winner Anil Kumar:  कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ हुआ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीय युवक अनिल कुमार के साथ। अबू धाबी में रहने वाले 29 वर्षीय अनिल कुमार बोला ने UAE Lottery में DH100 मिलियन (करीब ₹240 करोड़) का जैकपॉट जीता और रातोंरात अरबपति बन गए।

लकी नंबर से बदल गई ज़िंदगी

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कुमार ने 18 अक्टूबर को आयोजित 23वें लकी डे ड्रॉ (#251018) में यह शानदार इनाम जीता।
अनिल ने बताया कि उन्होंने टिकट अपनी मां के जन्मदिन के नंबरों से खरीदा था — और यही नंबर उनकी किस्मत बदलने वाले बन गए।

अनिल ने कहा —अब मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे पास पैसा है। मैं इस रकम को समझदारी से निवेश करूँगा और कुछ बड़ा करना चाहता हूँ।

यह भी पढ़ें : – E-Passport : अब सफर होगा और आसान, जानिए आवेदन प्रक्रिया और इसके फायदे

सपनों को सच करने की तैयारी

अनिल कुमार ने कहा कि वे अपनी जीत का जश्न किसी 7-स्टार होटल या शानदार रिसॉर्ट में मनाना चाहते हैं।उनका सपना है कि वे एक सुपरकार खरीदें और अपने परिवार को UAE ले जाकर उनके साथ पूरी ज़िंदगी बिताएं

उन्होंने कहा —मैं अपने माता-पिता के हर सपने को पूरा करना चाहता हूँ। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, मेरे परिवार की भी जीत है।

अब तक 200 से ज्यादा लोग बन चुके हैं करोड़पति

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल जिस ड्रॉ में जीते, उसी में 10 अन्य प्रतिभागियों ने भी 100,000 दिरहम (₹24 लाख) की रकम जीती।
अब तक UAE Lottery में 200 से ज्यादा लोग करोड़पति बन चुके हैं और कुल 147 मिलियन दिरहम (₹324 करोड़ से ज्यादा) की राशि पुरस्कारस्वरूप दी जा चुकी है।

UAE Lottery के Commercial Gaming Director स्कॉट बर्टन ने कहा —यह न सिर्फ अनिल की ज़िंदगी बदलेगा बल्कि यह जीत UAE Lottery के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

टैक्स-फ्री जैकपॉट बना बड़ी बात

यूएई में लॉटरी जीत पर कोई टैक्स नहीं लगता, यानी अनिल को पूरी 240 करोड़ की राशि मिलेगी। वहीं भारत में अगर इतनी बड़ी रकम जीती जाती, तो करीब 30% टैक्स, 15% अधिभार और 4% शिक्षा उपकर काटा जाता। इस तरह भारत में इतनी बड़ी जीत के बाद विजेता को लगभग ₹154 करोड़ ही हाथ में मिलते

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका