केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अपील: युवा कानूनी तरीके से ही जाएं विदेश, डंकी रूट से बचें

करनाल (हरियाणा)। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और युवाओं को एक अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विदेश जाने का सपना अच्छा है, लेकिन इसे सही और कानूनी तरीके से ही पूरा करें, क्योंकि “डंकी रूट” से विदेश जाना खतरनाक और परिवारों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
विदेश जाने का सपना पूरा करें, पर सही रास्ते से — मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा कि आज कई युवा गलत एजेंटों के बहकावे में आकर गैरकानूनी रास्तों से विदेश जाने की कोशिश करते हैं, जो बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने कहा —“युवाओं को चाहिए कि वे सही, कानूनी और सुरक्षित माध्यमों से ही विदेश जाएं। हरियाणा सरकार के जरिए युवाओं को वैध तरीके से विदेश में रोजगार के अवसर दिलाए जा रहे हैं।” यह भी पढ़ें : – बेड़ियों में बंधकर अमेरिका से लौटे हरियाणा के 50 युवा – डंकी रूट के खौफनाक सच का खुलासा!
छठ पूजा पर दी शुभकामनाएं
मनोहर लाल ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देवता की आराधना का पर्व है, जो हमारे जीवन में प्रकाश और सकारात्मकता लाता है। “सूर्य देवता हमारे जीवन के प्रकाश पुंज हैं। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए।”






