Punjab

VIP प्रोटोकॉल छोड़ा, इंसानियत निभाई! सड़क पर घायल युवती को देखकर रुका चिराग पासवान का काफिला

Punjab News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपना वीआईपी काफिला रोककर सड़क हादसे में घायल एक युवती की मदद की।

अमृतसर से जालंधर की यात्रा के दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी एक युवती पर पड़ी। स्थिति देखते ही उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और अधिकारियों व अपनी टीम को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।

अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजी गई घायल युवती

जानकारी के अनुसार, यह घटना जालंधर से लगभग 10 से 15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लान के पास हुई। चिराग पासवान ने अपनी टीम को निर्देश दिया कि युवती को तुरंत उनकी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए और उसके इलाज में किसी तरह की देरी न हो। बताया गया कि उन्होंने स्वयं यह सुनिश्चित किया कि घायल युवती को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाए।

 

इलाज की पुष्टि के बाद ही आगे बढ़ा काफिला

घायल युवती को अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही चिराग पासवान ने अपनी आगे की यात्रा जारी रखी। व्यस्त कार्यक्रम के बीच उठाए गए इस कदम की कई लोगों ने सराहना की है।

मानवीय संवेदना की हो रही चर्चा

घटना के बाद चिराग पासवान के इस व्यवहार की चर्चा सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में भी हो रही है। कई लोगों ने इसे सार्वजनिक जीवन में मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page