विश्वास फाउंडेशन ने बांटे चंडी कुष्ट आश्रम में जरूरतमंदों को 100 कंबल

चंडीगढ़ 7 दिसंबर 2025। बढ़ती ठंड को देखते हुए व सदैव मानवता की सेवा की भावना तथा समर्पण और सहयोग के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से 100 गर्म कंबल ठण्ड से बचाव हेतू चण्डी कुष्ट आश्रम सेक्टर 47डी चंडीगढ़ में रह रहे लोगों जरूरतमंदों को वितरित किए। कम्बल मिलते ही सभी के चेहरे पर राहत एवम खुशी झलक रही थी। इन बेसहारों तथा वंचितों पर सबकी नजर नहीं जा पाती।
कंबल वितरण की शुरुआत चण्डी कुष्ट आश्रम से

विश्वास फाऊंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास जी के निर्देशन में यह पुण्य कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष 1500 कंबल जरूरतमंदों को बांटे जाते है। कंबल वितरण की शुरुआत चण्डी कुष्ट आश्रम से की गई। जरूरतमंदों की मदद में सदैव अपनी खुशी ढूंढना हमारा परम् धर्म होना चाहिए। विश्वास फाउंडेशन सदैव निस्वार्थ भावना से कार्यरत रहती है। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि प्रभु विश्वास, साध्वी प्रीति विश्वास, मगन विश्वास, पंकज ढींगरा, मंजूषा ढींगरा, ऋषि सरल विश्वास उपस्थित रहे।






