Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest News

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगा सम्मान, CM कप-2025 का शुभारंभ : गौरव गौतम

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा है कि हरियाणा की खेल नीति देश की सबसे बेहतरीन नीतियों में शामिल है और प्रदेश खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के कारण आज हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को मिलेगा सम्मान

खेल मंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से 9 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसी समारोह के दौरान सीएम कप-2025 का भी औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

पदक विजेताओं के साथ कोच और खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

गौरव गौतम ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के लिए पदक जीतने वाले 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुल 689 खिलाड़ी और कोच भी सम्मान प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें : – किसान कल्याण सरकार की पहली प्राथमिकता, खेती को बनाया जा रहा लाभ का धंधा : कृष्ण कुमार बेदी

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट योगदान देने वाली और हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी सविता पूनिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिल रही है करोड़ों की प्रोत्साहन राशि

खेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा सरकार द्वारा लगभग 709 करोड़ रुपये की राशि 16,970 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन के रूप में दी जा चुकी है। वहीं, वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 662 खिलाड़ियों को 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां, जल्द खुलेंगी 500 और

गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सच्ची हितैषी है। राज्य में इस समय 1500 खेल नर्सरियां संचालित हैं, जिनमें 37 हजार से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इसके साथ ही खेल विभाग द्वारा 500 नई खेल नर्सरियों खोलने के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। यह भी पढ़ें : –Haryana News : नाभा हीरा महल पहुंचे मुख्यमंत्री, कुंवर अभ्युदय प्रताप की दस्तारबंदी में हुए शामिल

उन्होंने कहा कि इन नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में हरियाणा देश के लिए और अधिक चैंपियन खिलाड़ी तैयार कर सके।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका