Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalPunjabTrending News

Bhakra Dam News : CISF ने संभाली भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा

Bhakra Dam News : भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक Bhakra Dam परियोजना की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) करेगी। सीआईएसएफ यूनिट BDP नंगल का भाखड़ा बांध परियोजना (बीडीपी), नंगल में एक आधिकारिक अधिष्ठापन समारोह हुआ।

इस अवसर पर नवज्योति गोगोई, महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी खंड), एमके यादव, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी क्षेत्र-II) तथा मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) सहित सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल के कमांडेंट प्रतीक रघुवंशी उपस्थित रहे। यह समारोह बांध की सुरक्षा को राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने का प्रतीक बना।

भाखड़ा बांध, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित एक विशाल कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी ऊंचाई 226 मीटर और लंबाई 518 मीटर है। यह बांध गोबिंद सागर जलाशय का निर्माण करता है, जो 168 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और 9.34 बिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता रखता है।

bhakra dam

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भाखड़ा बांध की सुरक्षा संबंधित राज्य पुलिस बलों द्वारा बीबीएमबी की देखरेख में की जा रही थी। किन्तु तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मई 2025 में 296 सशस्त्र कर्मियों वाली सीआईएसएफ की एक समर्पित इकाई की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की थी।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अब भाखड़ा बांध के मुख्य दीवारों, जलद्वारों, बिजलीघरों, नियंत्रण कक्षों तथा प्रवेश द्वारों की निगरानी एवं सुरक्षा का दायित्व संभालेगी।

राज्य पुलिस बलों को बीबीएमबी की समग्र सुरक्षा व्यवस्था में सहायक भूमिका में रखा गया है ताकि समन्वित सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ की तैनाती से भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है और यह कदम भारत की जल, ऊर्जा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Ratnavali Festival : हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का शुभारंभ, CM सैनी ने बताया सरकार का लक्ष्य

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका