Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories
हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

अनुसंधान एवं शोध में बसती है उच्चतर शिक्षा की आत्मा
नायब सिंह सैनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा की आत्मा अनुसंधान एवं शोध कार्य में बसती है। इसलिए प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में 20 करोड़ रुपये का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया है। हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया था। ये 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को वर्ष 2026-27 में पूरी तरह लागू कर देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 ने देश की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप ढालने की स्पष्ट रूपरेखा दी है।






