Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

🔴महिला कल्याण से जुड़े बजट को दी जाएगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कल्याण से जुड़े बजट को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मातृ शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि वह समाज की धुरी हैं और हरियाणा की आधी आबादी की आवाज को नीति और बजट से जोड़ने के सशक्त प्रयास में भी सहभागी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार व आत्मनिर्भरता के साथ महिलाओं के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे समाज और प्रदेश तरक्की की राह दोगुनी गति से अग्रसर हो रहे हैं। बीते वर्ष बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2 हजार 101 करोड़ 55 लाख रुपये का प्रावधान किया था। इसमें से अब तक 975 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की। इसके साथ-साथ किशोरी योजना को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया गया है। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षित आवास की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 6 जिलों में महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकारी संस्थानों में चल रही कैंटीनों के एक-तिहाई टेंडर इन समूहों को दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के 2 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बदला जा रहा है। इनसे माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की सुविधाएं मिलेंगी।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका